*​​उप निरीक्षक-दूरसंचार परीक्षा-2024*

*9 अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम मौका*

​अजमेर, 4 जून। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक-दूरसंचार  प्रतियोगी परीक्षा-2024 के साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किए गए उन अभ्यर्थियों को एक और अंतिम अवसर दिया है, जिन्होंने तय समय सीमा में अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र नहीं भरा था।

आयोग सचिव ने बताया कि, पूर्व में इसके लिए 26 मई से 1 जून 2026 तक का समय दिया गया था, लेकिन 9 अभ्यर्थियों ने इस अवधि में अपना फॉर्म नहीं भरा।

​आयोग ने इन 9 अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए इन्हें 4 जून से 9 जून 2026 (रात 11:59 बजे) तक  विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने का एक और मौका दिया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल  पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माय रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी लिंक के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं।

​ यदि इनमें से कोई अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने का इच्छुक नहीं है, तो वह 9 जून 2026 तक आयोग की ईमेल आईडी [email protected] पर इस संबंध में सूचित कर सकता है।

​निर्धारित अवधि के बाद अभ्यर्थियों को इस हेतु अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद यदि अभ्यर्थी ऑनलाइन विस्तृत आवेदन नहीं भरते हैं, तो उन्हें इस पद के लिए अनिच्छुक मानते हुए पात्रता जांच एवं परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!