इन्दौर-देवास-उज्जैन रेलखण्ड के लक्ष्मीबाई नगर स्टेेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा इन्दौर-देवास-उज्जैन रेलखण्ड के लक्ष्मीबाई नगर स्टेेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम-फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 09.06.26 को रामेश्वरम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा देवास व लक्ष्मीबाई नगर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 11.06.26 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 11.06.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज -उज्जैन – देवास- लक्ष्मीबाई नगर- इंदौर होकर संचालित होगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!