मंडल रेल चिकित्सालय में हुआ टीबी स्क्रीनिंग शिविर व टीबी मुक्त अभियान की जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम रंजन ठाकुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजस्थान सरकार, अजमेर, डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देशन में टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 10 जून 2026 को ब्यावर रोड स्थित मंडल रेल चिकित्सालय उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिबिर (टीबी स्क्रीनिंग व एक्स-रे जांच) का आयोजन किया गया।
शिविर में मंडल रेल चिकित्सालय में कार्यरत समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की स्क्रीनिंग की गई इस दौरान जिन कर्मचारियों की एक्स-रे जांच असामान्य पाई गई उनकी जांच हेतु थूक के नमूने लिये गये ।
 शिविर के दौरान कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत श्रमिकों की भी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में प्रातः 9:00 बजे से 5:00 बजे तक कुल 136 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई।
इस दौरान अपर मुख्य
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. मंगला देवी, जिला  क्षय रोग अधिकारी डॉ.  लोकेश कुमार गुप्ता, मंडल रेल चिकित्सालय टीबी संयोजक डॉक्टर योगेश मीणा द्वारा कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत अभियान व टीबी रोग से जागरूकता हेतु जानकारी दी गई ।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम समन्वयक दिनेश कुमार बोयत, मंडल मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक महेंद्र नामा फार्मासिस्ट यश गहलोत, दर्शन भारती आदि चिकित्सा कर्मी का सहयोग रहा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!