रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा कटिहार -सोनैली और कटिहार-कुरेठा रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी-
1. गाड़ी संख्या 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.06.26 व 16.06.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कटिहार-पूर्णिया-अररिया कोर्ट-ठाकुरगंज- अलुआबाड़ी रोड-किशनगंज होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण लाभा, आज़मनगर रोड, बारसोई व डालखोला स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा पूर्णिया और ठाकुरगंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी।
2. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.06.26 से 19.06.26 तक डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुकुरिया, सोनैली, कटिहार होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण आजरा व लाभा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाड़ी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.06.26 व 19.06.26 को किशनगंज से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुकुरिया, सोनैली, कटिहार होकर संचालित होगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण आजरा व लाभा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।