शिक्षक विद्यार्थी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण, देश को सुयोग्य नागरिक मिलेंगे- देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने किया सावित्री बालिका स्कूल में नए कक्षा-कक्षों का शिलान्यास

45 लाख की लागत से बनेंगे नए कक्ष

स्कूल में मरम्मत के लिए 16 लाख की मंजूरी

परीक्षा परिणाम और ज्यादा गार्गी पुरस्कार पर ध्यान दें शिक्षक

अजमेर, 15 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षक संबंध महत्वपूर्ण है। यह देश को सुयोग्य नागरिक प्रदान करेंगे। शिक्षक विद्यार्थी के घर जाएंउनकी शिक्षा और उन्नति के वाहक बनें। स्कूल में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी व गार्गी पुरस्कार मिले। सोमवार को राजकीय सावित्री बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिलान्यास किया और शिक्षकों को विद्यार्थियों के घर जाकर संवाद स्थापित कर नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी का संबंध ही मजबूत भविष्य की नींव है तथा शिक्षा के विकास के लिए राज्य सरकार पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

कार्यक्रम में डीएमएफटी फंड से 44 लाख रुपए की लागत से नए कक्षा कक्षों के निर्माण का शिलान्यास किया गयाजिसका निर्माण कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। यह निर्माण कार्य विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए किया जा रहा हैजिससे बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इसी अवसर पर विद्यालय में 29 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट का भी लोकार्पण किया गया। इस पहल से न केवल बिजली की बचत होगीबल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित न रहेंबल्कि घर-घर जाकर बच्चों और अभिभावकों से संवाद करेंताकि नामांकन और उपस्थिति दोनों में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की धन की कमी नहीं आने देगी।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अजमेर में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों का सतत विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश सोनीमंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य कविता अजवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

error: Content is protected !!