जनाना अस्पताल को मिली बड़ी सौगात : महिला मरीजों के लिए 10 नए कॉटेज वार्डों का निर्माण शुरू

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया शिलान्यास

1.30 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 नए कॉटेज

पीडब्ल्यूडी करा रहा है निर्माण

अजमेर, 15 जून। संभाग के सबसे बड़े राजकीय महिला चिकित्सालय को सोमवार को बड़ा उपहार मिला। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अस्पताल में डीएमएफटी फंड से 1.30 करोड़ की लागत से बनने वाले 10 नए कॉटेज वार्डों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा अस्पताल में आने वाले मरीजों को संपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आज जनाना अस्पताल में ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कॉटेज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से 1.30 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में 10 नए कॉटेज वार्ड बनाए जाएंगेजिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर को चिकित्सा क्षेत्र का नया हब बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल के समग्र विकास पर लगभग 240 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 190 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण होगा तथा 50 करोड़ रुपये से अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का नवीनीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में विश्वस्तरीय आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके निर्माण के बाद गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को जयपुरदिल्ली अथवा अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

श्री देवनानी ने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर ईश्वर का रूप होते हैं और मरीजों की सेवा को सर्वाेपरि मानना उनका कर्तव्य है। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे त्वरित राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं में संवेदनशीलता और समर्पण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। इसका परिणाम है कि अजमेर उत्तर क्षेत्र सहित पूरे शहर में चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैंजिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरियाअस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे सहित अनेक चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने अस्पताल के विकास कार्यों और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!