अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसायटी द्वारा 91 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं का किया सम्मान

अजमेर, 16 जून 2026 / सोसायटी सदस्या कुलविन्दर कौर एवंम मुस्कान शर्मा ने बताया कि विश्व रक्तदान सप्ताह के अवसर पर अजयमेरु लेडीज़ सोशल सोसायटी एवं ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 91 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह शिविर आज 16 जून को आयोजित हुआ, जिसमें कुल 120 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया और 91 यूनिट सफल रक्तदान हुआ।

प्रमिला मिश्रा और रानी गोयल ने बताया कि प्रत्येक रक्तदाता को नाश्ता, जूस, कॉफी, तथा निःशुल्क रक्त जांच के साथ हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जानकारी भी दी गई। सभी रक्तदाताओं को फ्रूट पैकेट और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

नीरू जैन व रीना जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. जी. सी. मीणा, विभागाध्यक्ष, जेएलएन अस्पताल ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और सोसायटी के प्रयासों की सराहना की।

सोसायटी अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर की सफलता में सोसायटी की प्रमुख सदस्याओं में प्रमिला मिश्रा, रानी गोयल, कुसुम आर्या, नीरू जैन, अदिति अग्रवाल, मुस्कान शर्मा, रीना जैन, हेमा भूरानी, रोमा जैन, कुलविंदर कौर, तृप्ति शर्मा, विभा जैन, ऋतु जैन, श्रीतमा जैन, सवलीन कौर और निधि जैन का सराहनीय योगदान रहा।  सोसायटी के सदस्यों, मित्रों एवं सहयोगियों द्वारा दी गई दान राशि के माध्यम से शिविर का संचालन किया गया।

सदस्यों ने ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष श्री मीणा, डॉ मनस्वी एवं गंगा सिंह जी को उनके अथक प्रयासों के लिए सम्मानित किया। डॉ. सुनिता हाडा एवं नर्सिंग स्टॉफ में आरती एवं ब्लड बैंक स्टाफ ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग दिया। रक्त दाताओं की लिस्टिंग का कार्य सवलीन कौर, कुसुम आर्य और निधि जैन ने जिम्मेदारी से निभाया।

हेमा भूरानी ने बताया कि शिविर में रामनगर स्थित ईश्वर उदासीन आश्रम के पुरषोत्तम (हेप्पी) एवं उनके मित्रों ने भी इस महादान में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी ने ब्लड बैंक टीम, सभी कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

दिशा प्रकाश किशनानी
अध्यक्ष, अजयमेरू लेडिज़ सोशल सोसयटी, अजमेर
9460177707

error: Content is protected !!