शहरी सेवा शिविर 2026 : जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अजमेर, 16 जून। शहरी सेवा शिविर 2026 के नगर निगम क्षेत्र में आयोजित शिविर का मंगलवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस कैम्प में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा कैम्प में टेबल-टू-टेबल जाकर संबंधित शाखा से कैम्पों में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इन कैम्पों में आमजन को अधिक से अधिक लाभ पंहुचाने के लिए निर्देशित किया गया। राज्य सरकार द्वारा कैम्पो में दी गई शिथिलताओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन प्रत्येक नगरीय निकाय में किया जा रहा है। इन शिविरों की लगातार मॉनिटरिंग भी हो रही है। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में मित्तल चौराहा स्थित एसटीपी के पास शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने निरीक्षण के दौरान प्री कैम्प गतिविधियों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। सम्बन्धित वार्ड में कैम्प से पहले ही सर्वे कराकर कार्यों को चिह्नित कर लेना चाहिए। इन कार्यों को शिविर अवधि में ही पूर्ण करें। इसी प्रकार फॉलोअप कैम्प का भी आयोजन होना चाहिए। सिवरेज कनेक्शन, नगरीय कर, आवास योजना, फायर अनओसी, सफाई, स्ट्रीट लाइटें, फेरो कवर एवं पट्टे सम्बन्धी कार्यों की पूर्व तैयारी करके रखें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन कराएं। दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वे को भी इसी समय किया जाना चाहिए। इन शिविरों में आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिलना सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त श्री श्रवण सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, प्रभारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!