आम आदमी पार्टी द्वारा श्रीमती कीर्ति पाठक को राजस्थान प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी , राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस जी , सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज जी तथा केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास और दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कीर्ति पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक मजबूत, जनहितैषी और प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनता के मुद्दों के प्रति समर्पण से पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता कीर्ति पाठक के नेतृत्व में संगठित होकर प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। आम आदमी पार्टी राजस्थान में एक सशक्त और सकारात्मक राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगी।
मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि कीर्ति पाठक का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन जन आंदोलनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने अन्ना आंदोलन से सक्रिय रूप से अपनी सार्वजनिक यात्रा की शुरुआत की और तब से आम आदमी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने समय-समय पर उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर फ्रंटल विंग की जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष (State Vice President) तथा प्रदेश महासचिव (State General Secretary) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके लंबे अनुभव, समर्पण, संघर्षशील नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए अब पार्टी ने उन्हें राजस्थान का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कीर्ति पाठक को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
दीपक मिश्रा
मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson)
7023554033
आम आदमी पार्टी, राजस्थान