अंतर्राष्ट्रीय प्रशस्ति पत्र से लायन अतुल पाटनी का हुआ सम्मान

विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की शाखा 3233 ई 2 की बिजयनगर में आयोजित प्री कैबिनेट मीटिंग के अवसर पर
लायंस क्लब अजमेर आस्था के चार्टर सदस्य लायन अतुल पाटनी के द्वारा पीड़ित एवं जरूरतमंदों को वर्ष पर्यन्त सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने हेतु लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए पी सिंह द्वारा भेजे गए इंटरनेशनल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन वी के लाडिया ने लायन पाटनी को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा जरूरतमंदो विशेषकर असहाय एवं विधवा महिलाओं के उत्थान एवं सहयोग के साथ ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में जीवन यापन कर रहे व्यक्तियों के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है मुख्य अतिथि ने कहा कि हम पाटनी दंपति के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हे
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल सत्येंद्र शर्मा ,ओ एल दवे,जेठमल गहलोत,सुधीर सोगानी ,डॉक्टर आलोक व्यास,आर एल कुनावत,बी वी माहेश्वरी,संजय भंडारी,
दिलीप तोषनीवाल, प्रांतपाल लायन राम किशोर गर्ग,प्रांतपाल 2026 27 लायन निशांत जैन,उप प्रांतपाल निर्वाचित जितेंद्र मित्तल,
सेक्रेट्रिएट के पदाधिकारी,सभी रीजन के संभागीय अध्यक्ष,क्षेत्रीय अध्यक्ष,लायंस क्लब विजयनगर क्लासिक की पूरी टीम,माइक्रो कैबिनेट के सदस्यगण,लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पदम चंद जैन,अनिल छाजेड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!