अजमेर। 17 जून 26
*इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS)* द्वारा आज महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्कर घाटी स्थित स्मारक पर बॉलीवुड और राजस्थानी शहीदी गीतों से अपार जन समूह की तालियां बटोरी । सभी सदस्य तिरंगे वेशभूषा और महिलाएं राजस्थानी परिधान में आकर्षण रहे ।
संस्थापक डॉ लाल थदानी, अध्यक्ष गोपेंद्र, 14 वर्षीय नवनीत कौर , एनके भार्गव, मोहन मिश्रा, रवींद्र माथुर, मनोहर गोकलानी, डालचन्द
निखिल माथुर, पूजा तंवर, योग थेरेपिस्ट पूनम सोगरा, कोमल सैनी आदि ने ए मेरे वतन के लोगों , वंदे मातरम्, मेरे देश की धरती , ए मेरे प्यारे वतन, होठों पे सचाई रहती है के अलावा राजस्थानी शहीदी गीत पर भूतपूर्व सैनिक भी वंदे मातरम् उद्घोष के साथ साथ नाचने लगे ।
महाराणा प्रताप समारोह समिति के मंचासीन अतिथियों ने संस्था को मोमेंटो देकर सम्मानित किया । सभी सदस्यों ने उसे सामूहिक रूप से ग्रहण किया ।
डॉ लाल थदानी
संस्थापक मुख्य संरक्षक
8005529714