पोषबडा महोत्सव मनाया गया।

अजमेर। बजरंग गढ चौराहा स्थित जय अम्बे मंदिर पर शनिवार शाम पोषबडा महोत्सव बडे श्रृद्धा और उल्लास के साथ सम्पन हुआ। जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट की और से अम्बे माता का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती कर माता को बडे का भोग लगाकर श्रृद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।  इसी तरह अखिल भारतीय जंागिड़ ब्राह्मण महासभा शाखा और श्री विश्वकर्मा प्याऊ सराधना के तत्वाधान में रविवार को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन श्री विश्वकर्मा बगीची रामगंज पर किया गया। इस अवसर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। महाआरती के बाद समाज के महिला पुरूष और बच्चों ने दाल के स्वादिष्ट हलवें और बड़ो का आनन्द लिया।

 

error: Content is protected !!