श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं ऑनलाइन सांख्यिकी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सांख्यिकी विषय के प्रति रुचि विकसित करना, नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका तथा भारत के महान वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के योगदान से परिचित कराना था ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर.सी. लोढ़ा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय नीतियों के निर्माण, आर्थिक योजना, सामाजिक विकास और सुशासन में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, डिजिटल और डेटा-आधारित दौर में सांख्यिकी केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं बल्कि सटीक निर्णय लेने और विकास की दिशा तय करने का प्रभावी माध्यम है।
वाणिज्य व्याख्याता डॉ रोमा रतानी व अर्थशास्त्र व्याख्याता सुनील ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस एवं प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जीवन, उनके योगदान तथा वर्तमान समय में सांख्यिकी की उपयोगिता पर छात्राओं को प्रेरणादायी जानकारी प्रदान की ।
कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य व्याख्याता मानवी गोयल ने किया । कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, पंकज शर्मा, लविना ज्ञानचंदानी आदि संकाय सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित रही ।