मंगलवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत
अजमेर, 29 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए मंगलवार 30 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 30 जून को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की कायड, अरांई की झीरोता, भिनाय की छछुन्दरा, केकड़ी की सरसड़ी, नसीराबाद की जिलावड़ा, रूपनगढ़ की जाजोता, सरवाड़ की मनोहरपुरा, सावर की आमली, पीसांगन की गोला ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।
सफलता की कहानी-1
हैण्डपम्प स्थापना से पेयजल समस्या का समाधान
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत चितिवास, सावर में एक महीने के लंबे समय से हैण्डपम्प से पेयजल उपलब्धता की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त पेयजल प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान हेतु विभाग को हैण्डपम्प की शिकायत प्राप्त हुई। विभाग को समस्या का कैम्प के माध्यम से पता चला उसी समय हैण्डपम्प को तत्काल प्रभाव से दुरूस्त करवा दिया गया है।
वर्तमान में वह हैण्डपम्प सुचारू रूप से संचालित हो रहा हैं। ग्राम चितिवास के ग्रामीणों की दैनिक पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा हैं। इस कार्य से क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली है तथा उनकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धी सिद्ध हुई है। इसके लिए सरकार का सादर धन्यवाद।
सफलता की कहानी-2
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ
ग्राम अलीपुरा, पीसांगन में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। श्रीमती आयना बानो पत्नी श्री बशीर खान निवासी ग्राम अलीपुरा, पीसांगन के परिवार की आजीविका उनकी एक गाय और भैंस पर टिकी है। आकस्मिक बीमारी अथवा अनहोनी के समय नए पशु को खरीदने हेतु भारी बजट नहीं होने के कारण परिवार हमेशा आर्थिक असुरक्षा के साए में रहता था।
अलीपुरा शिविर में पशुपालन विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दोनों दुधारू पशुओं का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया। ईयर-टैग लगाए और तत्काल निःशुल्क बीमा सुविधा से जोड़ा। शिविर के सिंगल विंडो सिस्टम की बदौलत बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे लाभार्थी को उनके स्वीकृत पशु बीमा पॉलिसी के आधिकारिक दस्तावेज ससम्मान मौके पर ही सुपुर्द कर दिए गए।
सुरक्षा कवच रूपी बीमा पॉलिसी पाकर हमारा परिवार पूरी तरह निश्चिंत है। पशुधन सुरक्षित होने से भविष्य की आजीविका को बड़ा संबल मिला है। इसके लिए सरकार को सादर धन्यवाद।
सफलता की कहानी-3
पीवीसी पाइपलाइन पर मिला अनुदान
ग्राम सिंगावल, भिनाय में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। गोविन्द राम पुत्र दूदा गुर्जर ग्राम सिंगावल ग्राम पंचायत सिंगावल का निवासी राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजकिसान पॉर्टल के माध्यम से पीवीसी पाइपलाइन अनुदान हेतु आवेदन किया गया। जिसकी कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृती वर्ष 2025-26 में जारी कर दी गई और प्रार्थी ने पीवीसी पाइपलाइन भी खरीद लिया। राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सिंगावल में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी प्राप्त हुई। जिसमें प्रार्थी की समस्या शिविर प्रभारी श्रीमती जीतू कुल्हरी उपखण्ड, अधिकारी भिनाय के समक्ष रखी। जिसमें शिविर प्रभारी द्वारा हाथो हाथ तुरन्त प्रभाव से स्थानीय सहायक कृषि अधिकारी श्री बुद्धिप्रकाश द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों की कार्यवाही पूर्ण करवाते हुए शिविर प्रभारी द्वारा पीवीसी पाइपलाइन अनुदान राशि 15000 रूपये (लागत का 40 प्रतिशत) की स्वीकृती प्रदान की गई। जिससे प्रार्थी का परिवार बहुत खुश हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी-4
आपसी सहमति से हुआ भूमि बंटवारा, खातेदारों ने जताई खुशी
ग्राम पंचायत थल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 के दौरान राजस्व विभाग द्वारा आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
शिविर में ग्राम थल की जमाबन्दी के खसरा नम्बर 159, कुल रकबा 1.3105 हेक्टेयर (जिसमें बारानी भूमि 0.2103 हेक्टेयर) के खातेदार उगमाराम पुत्र भोलूराम, भंवरी पत्नी विश्राम एवं सुखदेव पुत्र भोलूराम, तीनों निवासी सुरसुरा, ने आपसी सहमति से अपने-अपने एक-तिहाई हिस्से के अनुसार भूमि बंटवारे के लिए शिविर प्रभारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
शिविर प्रभारी ने मामले की गंभीरता एवं आपसी सहमति को देखते हुए मौके पर ही भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी हल्का थल को बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए मौके पर ही बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया, जिसे शिविर प्रभारी द्वारा तत्काल स्वीकृत कर ऑनलाइन दर्ज करने के आदेश प्रदान किए गए।
कुछ ही समय में खातेदारों को खाता विभाजन का आदेश उपलब्ध करा दिया गया। वर्षों से लंबित राजस्व कार्य का शिविर स्थल पर ही त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण होने से सभी पक्षकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शिविर प्रभारी तथा राजस्व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सफलता की कहानी-5
आमजन को मिली त्वरित राहत, मौके पर ही पट्टा एवं प्रमाण-पत्र वितरित
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आज नगरपालिका सावर कार्यालय में शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए आवासीय पट्टा, जन्म प्रमाण-पत्र तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी कर संबंधित लाभार्थियों को मौके पर ही प्रदान किए गए।
सेवाओं के त्वरित, सरल एवं पारदर्शी निस्तारण से लाभान्वित नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी पहल की सराहना की। साथ ही उन्होंने नगरपालिका सावर एवं अधिशाषी अधिकारी श्री मनोज कुमार मीणा सहित शिविर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए शिविर प्रभारी तथा राजस्व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।