नसीराबाद अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं उपबल्ध कराने की मांग

नसीराबाद । नसीराबाद छावनी परिषद पूर्व चेयरमैन व एम आर एस सदस्य योगेश सोनी ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को पत्र प्रेषित कर नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपबल्ध कराने की मांग
प्रेषित पत्र में सोनी ने बताया कि नसीराबाद एक महत्वपूर्ण उपजिला मुख्यालय है, जहाँ नसीराबाद शहर सहित आसपास के अनेक गाँवों की बड़ी आबादी उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पर निर्भर है। बढ़ती जनसंख्या एवं मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जनहित एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराना आवश्यक है।सोनी ने मांग की अस्पताल भवन की आवश्यक मरम्मत  करवाई जाए, आईसीयू तक मरीजों के सुरक्षित आवागमन हेतु लिफ्ट की स्थापना की जाए, दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों के सुरक्षित भंडारण हेतु आधुनिक स्टोर का निर्माण कराया जाए, मरीजों एवं विशिष्ट रोगियों की सुविधा के लिए कॉटेज वार्ड  का निर्माण कराया जाए।
अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना की जाए, ताकि दुर्घटना, प्रसूति एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।आवश्यक चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कार्मिकों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएँ।अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!