कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर की नई कार्यकारिणी गठित

विनीत लोहिया

कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर की वार्षिक साधारण सभा रविवार को लेक विनोरा होटल पर आयोजित की गई जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु चर्चाओं के साथ आगामी वर्ष में किए जाने वाले जनहित कार्यों के बारे में निर्णय लिए गए।

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक बैजल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम गत वर्ष की वार्षिक साधारण सभा की कार्रवाई का अनुमोदन, वर्ष 2025- 26 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, संस्था के नए सदस्यों का परिचय एवं अन्य विषयों पर चर्चाएं की गई।
इसके उपरांत चुनाव अधिकारी श्री सुनील अग्रवाल की देखरेख में आगामी 2 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री एच. एम. जैन अध्यक्ष, उद्योगपति श्री गिरधारी लाल मंगल- उपाध्यक्ष, भारतीय बास्केट बॉल टीम के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री विनीत लोहिया- महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक टेबल टेनिस निर्णायक एवं प्रशासक श्री धनराज चैधरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में श्री जगदीश वच्चानी, डॉ प्रीति चंडक, श्री राहुल टांक, श्री रमाकांत अग्रवाल, एवं डॉ रमेश टेहलानी चुने गये।
बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए गए जिनमें प्रमुख रूप से
1. आनासागर के 13 फीट जलस्तर से कम नहीं करने।
2. आनासागर झील के पानी की शुद्धता की जांच तथा एसटीपी की कार्यप्रणाली पर चर्चा ।
3. आनासागर झील में गिरने वाले 13 प्रमुख नालों पर रोक लगाने एवं अन्य व्यवस्था करने हेतु चर्चा ।
4. शहर की सभी सड़कों पर अनिवार्य रूप से फुटपाथों का निर्माण एवं उसे पर होने वाले अतिक्रमणों पर रोक लगाने पर चर्चा एवं शासन प्रशासन से कार्रवाई हेतु अनुरोध ।
5. वर्ष 2033 के मास्टर प्लान में दर्षाई गई सड़कों की चैड़ाई सुनिश्चित करना ।
6. शहर में पार्किंग सुविधा हेतु उपलब्धता।
7. यातायात नियंत्रण हेतु विभिन्न चैराहों पर ट्रैफिक लाइट्स का सुचारू रूप से संचालन।
8. किशनगढ़ एयरपोर्ट का पुनः नामंकरण जिसमें किशनगढ़ एयरपोर्ट अजमेर करने हेतु संबंधित मंत्रालयों को संपर्क कर सुधार करने हेतु पत्राचार।
9. बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री रवि तोषनीवाल, डॉ राजकुमार खासगीवाला, श्री एस बी माहेश्वरी, श्री अनील गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट यश डाणीं, श्री महेश अग्रवाल सुश्री पुजा गुप्ता, डॉक्टर निर्मला नुवाल, श्री सुनील जालोरी इत्यादि उपस्थित रहे।
विनीत लोहिया    
महासचिव

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!