विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के निमंत्रण अभियान का शुभारंभ

ब्यावर मे 18 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के निमंत्रण अभियान का शुभारंभ

श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसायटी (रजिस्टर्ड) जिला ब्यावर के सदस्यो एवं सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन की महिला सदस्यों द्वारा आगामी 18 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर के निमंत्रण अभियान का शुभारंभ आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कृष्णा मोहल्ला एवं नंद नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रेम प्रकाश आश्रम ब्यावर के संत श्री शंभूलाल जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं चिकित्सा शिविर की सफलता एवं जनकल्याण की कामना की एवं प्रथम फार्म साईं से भरवाकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 जुलाई को आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी एवं जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने सिंधी समाज सहित सभी शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने एवं इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!