_भव्य कवि सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन_

_”सभी फूलों का अपना दायरा है, कहाँ सब एक गुलशन में रहेंगे…”_
पटना संग्रहालय, पटना  / कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं ‘सामयिक परिवेश’ के संयुक्त तत्वावधान में 11वें आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत 25 जुलाई 2026 को पटना संग्रहालय में एक भव्य कवि सम्मेलन, पत्रिका विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इस अवसर पर ममता मेहरोत्रा ने कहा कि “पिता की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम मन को सुकून और नई ऊर्जा प्रदान करता है। कविता मन के भावों एवं सामाजिक जीवन को अभिव्यक्त करने का अत्यंत सुंदर माध्यम है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि “आज के समय में साहित्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष ‘सामयिक परिवेश’ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सराहनीय एवं अनुकरणीय है।”
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन लेखिका सविता राज ने अत्यंत कुशलता से किया। उनके प्रभावी संचालन ने कवियों एवं श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।
इस अवसर पर देशभर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने सामाजिक सरोकार, मानवीय मूल्य, देश-प्रेम एवं नारी शक्ति पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा।
समारोह में ‘सामयिक परिवेश’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही साहित्य, कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे शिरकत करने वाले कवियों में भगवती प्रसाद द्विवेदी, ममता मेहरोत्रा संजय कुमार कुंदन, रमेश कंवल, सुनील कुमार उपाध्याय, सविता राज,आचार्य विजय गुंजन, रवि किशन, मो.नसीम अख्तर, कुमार विरल,राजप्रिया रानी,मधुरेश नारायण  , सुजीत कुमार,कमलनयन श्रीवास्तव, अभिजीत चौरसिया, श्वेता ग़ज़ल,राम रक्षा मिश्र विमल,अंशु कुमार,विजय पाठक,विभा रानी श्रीवास्तव, मधुरेश नारायण,अविनाश बंधु ,मुकुंद कुमार ,सागरिका रॉय, नंद किशोर साहू ,सुमन कुमार मिश्र ,विद्यापति चौधरी , अनीता सिद्धि मिश्रा ,पूनम आनंद इत्यादि प्रमुख थे। आभार ज्ञापन ममता मेहरोत्रा ने किया।
         *सविता राज*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!