स्कूल ड्रेस वितरण से बच्चों के चेहरे खिले

*अजमेर। टी ग्रुप पंचशील द्वारा अद्वैत सेंटर फॉर एक्सलेंस इन एजुकेशन एंड थेरेपी में अध्ययनरत विशेष एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।*
*कार्यक्रम के दौरान टी ग्रुप पंचशील के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस सेवा कार्य में जय कुमार गंगवाल, अशोक बड़जात्या, राजेन्द्र पाटोदी, संजय पाटनी, योगेश बाकलीवाल, नीरज बड़जात्या, राजेश कासलीवाल, बॉबी गोधा, मनीष गदिया, लोकेश पाटनी, कपिल पाटनी एवं अंकित पाटनी की विशेष सहभागिता रही।*
*संस्था के प्रतिनिधियों ने इस सहयोग के लिए टी ग्रुप पंचशील का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।*
*ड्रेस वितरण के बाद बच्चों एवं अभिभावकों ने संस्था तथा टी ग्रुप पंचशील के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।*
संजय पाटनी
सदस्य
+91 82336 81242
error: Content is protected !!