डीआरएम अजमेर द्वारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और वर्षा जनित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडल रेल प्रबंधक अजमेर श्री राजू भूतड़ा द्वारा आज अजमेर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने वर्तमान में जारी मानसून व वर्षा के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा प्लेटफॉर्म शेड का जायजा लिया गया। उन्होंने  संबंधित अधिकारियों को बारिश के कारण यात्रियों को होने वाली किसी भी तरह की असुविधा के तत्काल और स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उनके द्वारा यात्री सुविधाओं की समीक्षा  की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतीक्षालय , एस्केलेटर, फुट ओवर ब्रिज  तथा यात्रियों की जानकारी के लिए लगाए गए डिस्प्ले नेटवर्क का  मुआयना किया गया और उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू  भूतड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा हेतु और भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!