उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृत
अजमेर में 73 करोड़ की राशि से बनेगी विभिन्न सड़कें
अजमेर, 5 अगस्त। प्रदेश में बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी स्थापित करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा विकास को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऎतिहासिक निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा वर्ष 2026-27 की पालना में प्रदेश के 187 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3,232 सड़कों (मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल) के निर्माण के लिए 2,101.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कुल 6,418.43 किमी लंबी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे उन क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा जहाँ सड़क संपर्क कमजोर रहा है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार प्रदेश के प्रत्येक गाँव, कस्बे और शहर तक गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क पहुँचाने तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
अजमेर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 127.74 किमी लंबाई की 106 सड़कों के निर्माण के लिए 7,308 लाख (73.08 करोड़) रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 13.69 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,201 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 5.77 किमी मिसिंग लिंक सड़कों (547 लाख रु.) तथा 7.92 किमी नॉन-पैचेबल सड़कों (654 लाख रु.) के कार्य शामिल हैं।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यों में वरुण सागर रोड गणेश मंदिर के पास से राज कॉलोनी होते हुए हाथीखेड़ा मार्ग (0.40 किमी, 44 लाख रु.), लोहागल कुम्हार मोहल्ला (0.17 किमी, 18 लाख रु.), माकड़वाली क्षेत्र की सड़कें (32 लाख रु.), वरुण सागर से अजयसर सड़क (0.35 किमी, 59.91 लाख रु.), काजीपुरा तेजाजी मंदिर से रतन पाचूजी मकान तक व रिटेनिंग वॉल (0.35 किमी, 38.48 लाख रु.), रावत कॉलोनी बोराज में लिंक सड़कें (0.50 किमी, 36.16 लाख रु.) शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में ईदगाह गली नं. 02 में (0.150 किमी, 18 लाख रु.), खाटू श्याम कॉलोनी गली नं. 01 में (0.20 किमी, 21 लाख रु.) रातीडांग सरकारी स्कूल से नंदा जी के मकान तक (0.60 किमी, 53.450 लाख रु.), सूर्यनगरी कॉलोनी (0.25 किमी, 23 लाख रु.), वार्ड 67 रघुनाथ मार्ग 02 में (0.30 किमी, 20 लाख रु.), चूड़ी बाजार कृष्णा टावर वाली गली (0.25 किमी, 22 लाख रु.), वार्ड 75 करणी नगर में (0.35 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 74 साकेत कॉलोनी में (0.50 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 5 भागचंद सोनी नगर में (0.45 किमी, 31 लाख रु.) व वार्ड 5 बजरंग कॉलोनी में (0.150 किमी, 15 लाख रु.) सड़कें स्वीकृत हुई हैं। नॉन-पैचेबल श्रेणी में हाथीखेड़ा मुख्य सड़क पर सीसी सड़क (0.50 किमी, 41 लाख रु.), बोराज मुख्य सड़क रिन्युअल (0.50 किमी, 55 लाख रु.), बस स्टैंड अंबेडकर सर्कल से अग्रसेन सर्कल (0.65 किमी, 55 लाख रु.), आनासागर सर्कुलर लिंक रोड (0.45 किमी, 30 लाख रु.), क्लॉक टावर थाने से पार्वती आयॅल मिल्स (0.40 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 3 कृष्णा विहार कॉलोनी में (0.75 किमी, 29.750 लाख रु.), पंचोली चौराहे से लक्ष्मी पैलेस में (0.50 किमी, 24.750 लाख रु.), रावत नगर मुख्य मार्ग (0.60 किमी, 54 लाख रु.), बांडी नदी से केसर स्वीट्स होकर शिव रेजीडेंसी (0.90 किमी, 91 लाख रु.), वार्ड 63 प्रताप नगर गेट से पुलिया (0.50 किमी, 17 लाख रु.), वार्ड 71 अर्बन हाट के पीछे(0.25 किमी, 19.50 लाख रु.), वार्ड 10 लाेंगिया मोहल्ला (0.150 किमी, 12 लाख रु.), वार्ड 74 झूलेलाल पार्क की गलियां व गली न. 6 (0.57 किमी, 30 लाख रु.), वार्ड 68 हाथीभाटा मुख्य सड़क (0.40 किमी, 47 लाख रु.) एवं वरुण सागर रोड के विभिन्न क्षतिग्रस्त पैनल (0.80 किमी, 96 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा।
अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 15.95 किमी लंबाई की 25 नॉन-पैचेबल सड़कों के लिए 1,191 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सीआरपीएफ ब्रिज की भुजाओं का नवीनीकरण (1.50 किमी, 60 लाख रु.), ब्यावर रोड का नवीनीकरण एवं सब्जी मंडी से देवनारायण मंदिर तक चौड़ीकरण (1.00 किमी, 65 लाख रु.), बाबा रामदेव मंदिर से अमरचंद तंवर के मकान तक (0.30 किमी, 77 लाख रु.), कल्याणपुरा शमशान से स्कूल तक सीसी सड़क (0.45 किमी, 43 लाख रु.), वार्ड 34 एमएस ग्रीन गार्डन के पीछे (0.60 किमी, 50 लाख रु.), वार्ड 38, 39 नसीराबाद रोड धर्मेन्द्र मेहरा के मकान से बालूपुरा गांव तक नाली से नाली तक सड़क (0.95 किमी, 53 लाख रु.), वार्ड 51 लव कुश व जगदम्बा कॉलोनी मेन रोड (0.90 किमी, 65 लाख रु.), वार्ड 55, 56 गांधी नगर मोड़ से शमशान घाट तक सीसी सड़क (0.55 किमी, 56 लाख रु.), वार्ड 58 आनंद गार्डन क्षेत्र में सीसी सड़क (0.60 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 25 डीके पैलेस से राधा स्वामी सत्संग व वीर हनुमान मंदिर तक डामर सड़क (0.65 किमी, 62 लाख रु.), वार्ड 26 अजयनगर से फरीदाबाद (0.90 किमी, 47 लाख रु.), वार्ड 51 गंगा निवास में सीसी सड़क (0.46 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 28 न्यू गोविंद नगर गली नं. 11 तक (0.85 किमी, 33 लाख रु.), वार्ड 29 संस्कार कॉलोनी पुलिया से टेकड़ी तक (0.35 किमी, 55 लाख रु.), वार्ड 37 लवली हेयर सैलून के पास (0.43 किमी, 32 लाख रु.), वार्ड 37 राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज माखुपुरा की समस्त सड़कें (1.85 किमी, 70 लाख रु.), वार्ड 42 अंजता पुलिया शिव शक्ति मंदिर से अलवर गेट चौराहे तक (0.50 किमी, 61 लाख रु.), वार्ड 45 नारायण सिंह जी के मकान से रेलवे लाइन तक (0.35 किमी, 31 लाख रु.), वार्ड 46 शिव पार्वती गार्डन क्षेत्र (0.50 किमी, 40 लाख रु.), वार्ड 47 धोलाभाटा चौराहा बालाजी मंदिर से राजेश चौहान के मकान व चांद हलवाई क्षेत्र (0.39 किमी, 52 लाख रु.), वार्ड 52 अंबेडकर भवन से बालाजी मंदिर (0.33 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 53 नाहर का कुआं चौराहे से भेरूजी मंदिर (0.40 किमी, 41 लाख रु.), वार्ड 55 हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 3 पार्क से श्रीराम डेयरी (0.40 किमी, 37 लाख रु.), वार्ड 56 मुकेश टैंकर चौराहे से श्रीश्याम जनरल स्टोर (0.29 किमी, 21 लाख रु.) एवं वार्ड 57 लक्ष्मी विलास के सामने सीसी सड़क (0.45 किमी, 30 लाख रु.) का निर्माण होगा।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 27.50 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,180 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 12.60 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) और 14.90 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (630 लाख रु.) शामिल हैं। इसमें पीपरोली से सेदरिया बालाजी (2 किमी, 87 लाख रु.), जाल का खेड़ा से हिंगोनिया (2.20 किमी, 95 लाख रु.), धोलाई से दयालपुरा (4 किमी, 174 लाख रु.), एमडीआर 154 से संदारी (2.30 किमी 98 लाख रु.), सराणा से बिलाड़ा (2.10 किमी, 96 लाख रु.), ढिगानिया से खीरियाँ (2 किमी, 76 लाख रु.), केकड़ी बाईपास से उगानखेड़ा (3.30 किमी, 144 लाख रु.), बिरला से चांदोलाई (3.50 किमी, 147 लाख रु.), प्रतापपुरा से चंडाली (2.50 किमी, 110 लाख रु.) एवं सनोदिया से जोताया सड़क (3.60 किमी, 153 लाख रु.) का निर्माण किया जाएगा।
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 20.00 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,080 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 8.00 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (480 लाख रु.) और 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (600 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत टिकावड़ा से बनेवड़ी जिला सीमा (3 किमी, 180 लाख रु.), केरिया से आकोड़िया (3 किमी, 180 लाख रु.), भोजियावास मोड़ से तिलोनिया (2 किमी, 120 लाख रु.), बांदरसिंदरी से गणेशपुरा (3 किमी, 150 लाख रु.), कुचिल से बांसड़ा मेहरान (2 किमी, 100 लाख रु.), गुर्जरवाड़ा से सरवर (4 किमी, 200 लाख रु.) एवं हरमाड़ा से नया गाँव (3 किमी, 150 लाख रु.) की सड़कें बनाई जाएंगी।
मसूदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 474 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें ग्राम पंचायत भिनाय में रेबारियों की ढाणी से माता जी का खेड़ा मिसिंग लिंक सड़क (4.00 किमी, 180 लाख रु.) तथा नॉन-पैचेबल श्रेणी में बांदनवाड़ा भिनाय रोड से करोटी वाया प्रतापपुरा (5 किमी, 140 लाख रु.), नांदसी से काचरिया (4.20 किमी, 120 लाख रु.) एवं बांदनवाड़ा रोड से सरगांव (1.15 किमी, 34 लाख रु.) की सड़कें शामिल हैं।
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 16.90 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 998 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 7.40 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (502 लाख रु.) तथा 9.50 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (496 लाख रु.) हैं। प्रमुख कार्यों में जोगियों के नाड़ा से कानजी की ढाणी रीछमालिया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कानपुरा से रामपुरा रोड (0.50 किमी, 37 लाख रु.), कानपुरा से मुंडोलाव रोड (0.70 किमी, 58 लाख रु.), कानपुरा से बनेवड़ी सीसी रोड (0.50 किमी, 40 लाख रु.), पीसांगन में रामद्वारा से रामपुरा बाबा सिगाड़ी रोड (1 किमी, 75 लाख रु.), मोतीपुरा स्कूल से भोमाजी का बाड़िया (1.50 किमी, 90 लाख रु.), केसरपुरा से एनएच-8 से ठाकुरों की ढाणी (1.50 किमी, 90 लाख रु.), कोटाज बाड़िया में सीसी सड़क (0.20 किमी, 22 लाख रु.), लामाना से अमरगढ़ (1.50 किमी, 99 लाख रु.), साम्प्रोदा से आकोड़िया (3 किमी, 110 लाख रु.), पीसांगन से जाटावास (3 किमी, 106 लाख रु.), हनुतिया से रतनपुरा सड़क मय पुलिया (0.50 किमी, 111 लाख रु.) एवं डूमाड़ा भावंता पीसांगन सड़क का शेष भाग (1.50 किमी, 70 लाख रु.) शामिल हैं।
पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 19.35 किमी लंबाई की सड़कों के लिए 1,184 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इसमें 7.35 किमी मिसिंग लिंक सड़कें (550 लाख रु.) तथा 12.00 किमी नॉन-पैचेबल सड़कें (634 लाख रु.) शामिल हैं। इसके तहत सराधना गांव पोह-बावड़ी से सराधना डांग सीसी सड़क (1.50 किमी, 100 लाख रु.), ग्राम जाटिया में सिरोला केबिन से बरदा बेरी ढाणी तक डामर सड़क (1.50 किमी, 97.50 लाख रु.), बड़गांव में इंदिरा कॉलोनी होकर नए बड़गांव हटूंडी रोड तक डामर सड़क (2 किमी,140 लाख रु.), ग्राम रामनेर की ढाणी मंदिर से मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क (1 किमी, 75.64 लाख रु.), सोमलपुर सोकलिया माता मंदिर से बालाजी मंदिर (0.50 किमी, 80 लाख रु.), वार्ड 54 इंदिरा नगर में सीसी रोड मय नाली (0.85 किमी, 56.86 लाख रु.), तबीजी से नाहरपुरा वाया मियापुर (2.75 किमी, 120 लाख रु.), भदूण रोड से झपा की ढाणी (3 किमी, 135 लाख रु.), लिंक रोड सुधाबाय बांसेली वाया नेडलिया (2.15 किमी, 120 लाख रु.), रूपनगढ़ नया बस स्टैंड से नेशनल हाईवे (1 किमी, 47 लाख रु.), भवानीखेड़ा चौराहे से मानपुरा चौराहे तक वाया नरवर (1 किमी, 64 लाख रु.), लाडपुरा सड़क नाली निर्माण (0.10 किमी, 8 लाख रु.) तथा संपर्क सड़क खाजपुरा (2 किमी, 140 लाख रु.) का निर्माण करवाया जाएगा। इन सभी कार्यों को सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं नगर निगम अजमेर के माध्यम से उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा।