सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स की अध्ययन कक्षाएं पूर्ण राज्य में परीक्षाएं 16 अगस्त 2026, रविवार को आयोजन

6 अगस्त- राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद की सिन्धी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स स्कीम के तहत राज्य भर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के तहत भारतीय सिंधू सभा राजस्थान न्यास के माध्यम से संचालित सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स की 92 कक्षाएं में विद्यार्थियों का 100 घंटे अध्ययन कार्य कराते 31 जुलाई को पूर्ण हुई। उक्त कोर्स की राज्यभर में परीक्षायें 16 अगस्त को आयोजित की जायेगी। बैठक तैयारी हेतु प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी की अध्यक्षता में ऑनलाइन चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, सभा प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी, मातृशक्ति प्रदेशाध्यक्ष शोभा बसंताणी, प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी, प्रदेश भाषा साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी, नवलकिशोर गुरनाणी, मूलचंद बसताणी, हीरालाल तोलाणी सहित पदाधिकारियों ने भी अपने विचार प्रकट किये।
डॉ प्रदीप गेहाणी ने बताया कि 15 मई से संचालित हुई इन कक्षाओं में राज्य भर में 1448 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। कक्षाओं के अध्ययन कार्य के अंतिम दिवस 31 जुलाई को समारोह आयोजित करवाया गया। पंजीकृत 1448 विद्यार्थियों की परीक्षा आगामी 16 अगस्त 2026 रविवार को राज्य के 18 परीक्षा केंद्रों जोधपुर ,अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़, कोटा, ब्यावर, किशनगढ़, मांडलगढ़,नोहर, टोंक,सवाई माधोपुर, गुलाबपुरा, अलवर , खैरथल, नसीराबाद और किशनगढ़ बास पर दोपहर 12 से 2 बजें तक लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा आयोजित होगी।
14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस पर राज्यभर में होगें भारत माता पूजन व देशभक्ति कार्यक्रम  आयोजन
प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी ने कहा कि सभा की ओर से 14 अगस्त को अखण्ड भारत से सिन्ध के अलग होने पर सिन्ध के गौरवमयी इतिहास को युवाओं तक पहुंचाने हेतु प्रत्येक ईकाई की ओर से समाज के हर वर्ग को जोडकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसमें भारत माता पूजन, देशभक्ति कार्यक्रम, विभाजन की त्रासदी की जानकारी के वीडियो व बुजुर्गों का सम्मान किया जायेगा। सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनने का संकल्प भी लिया जायेगा।

ईश्वर मोरवाणी,
9509638429

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!