अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में विभाग के पदाधिकारीयो ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद, संकीर्ण मानसिकता वाले तत्वों द्वारा मंच का “शुद्धिकरण” कर जो घोर जातिगत भेदभाव और घृणित कृत्य किया गया है, वह हमारे संविधान, लोकतंत्र और मानवीय गरिमा पर एक बड़ा कलंक है कहा। इस घोर नाइंसाफी, छुआछूत और दलित-विरोधी मानसिकता के खिलाफ अजमेर के समस्त न्यायप्रिय विभाग के पदाधिकारी एवं नागरिक एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से शहीद स्मारक पर अपना कड़ा विरोध दर्ज किया।
सौरभ यादव की प्रमुख मागे मुख्य मांगें रही कि जातिगत भेदभाव और अपमानजनक कृत्य करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) हो।
समाज में नफरत और छुआछूत फैलाने वाली ताकतों पर लगाम लगे।
बाबासाहेब के संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा करे।सभी न्यायप्रिय नागरिकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मैं इस घटना का पुरजोर विरोध किया।
विरोध प्रदर्शन में डॉ रमेश गारवाल, रवि देवल ओम प्रकाश महावर खेम सिंह परिहार हुकुमचंद आदि मौजूद थे।
सौरभ यादव
अध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग।