तिरंगा रैली आन स्केट्स, देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते चले

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर एवं वेलोसिटी माइंड क्लब अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की पूर्व संध्या 14 अगस्त की शाम 6 बजे से रिजनल कालेज चौपाटी, आई लव अजमेर पर देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया,”तिरंगा रैली आन स्केट्स”, परिषद संरक्षक सुरेश गोयल ने बताया कि इस रैली में 4 साल से लेकर 15 साल तक के छात्र छात्राओं द्वारा स्केटिंग पर तिरंगा रैली में भाग लिया गया, रैली में अजमेर के 200 से अधिक बच्चों व उनके परिजन शामिल हुए, डिजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते चल रहे थे, कार्यक्रम संयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी विष्णु चौधरी, हनुमान दयाल बंसल, अशोक पसारी रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, सभी अतिथियों ने रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया, रैली रिजनल कालेज चौपाटी आई लव अजमेर से रवाना होकर भगवान परशुराम मंदिर तक पहुची फिर वही से वासस रिजनल कालेज चौपाटी आई लव अजमेर आकर संपन्न हुई, कार्यक्रम संयोजक कमलेश जैन ने बताया कि रैली में अजमेर शहर की स्कूलों व स्केटिंग संस्थाओं के बच्चों ने उनके कोच के साथ भाग लिया, शाखा सचिव लक्ष्मी नारायण बंसल ने बताया कि रैली में बच्चों का उत्साह देखने को मिला, सभी ने देशभक्ति नारों से पूरे वातावरण को देश भक्ति में सराबोर कर दिया, कार्यक्रम संयोजक रचना गोयल ने बताया कि रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, शाखा राजेंद्र प्रसाद मित्तल ने सभी पधारें अतिथि, सहयोगियों व अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आज के कार्यक्रम में राजकुमार गोयल, दिलीप पारीक, अशोक टांक, प्रवीण अग्रवाल, कमल चारण, पंकज कुमावत, मयंक अरोड़ा, प्रिंस टांक, गुंजन सोरवाल, विवेका शर्मा, नलीन गोयल, चंद्रभान प्रजापति आदि का सहयोग रहा।

अनुपम गोयल,

कार्यक्रम प्रभारी

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर

9214429399

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!