मित्तल हॉस्पिटल में झंडारोहण एवं सांस्कृतिक समारोह सुबह 9 बजे से
अजमेर 14 अगस्त()। भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अजमेर के मित्तल ग्रुप के सभी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास से होंगे।
सीईओ एस के जैन ने बताया कि पुष्कर रोड, अजमेर स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर पर शनिवार 15 अगस्त 2026, को सुबह 9:00 बजे झंडारोहण समारोह आयोजित होगा। इस मौके पर हॉस्पिटल में ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी हैनरी मैनुअल अतिथि एवं प्रियांशिल बैरवा बाल अतिथि के सान्निध्य में हॉस्पिटल के डायरेक्टर्स ध्वजारोहण करेंगे। हॉस्पिटल सुरक्षा गार्ड की टुकड़ी राष्ट्रीयध्वज तिरंगे को सलामी देगी। हॉस्पिटल स्टाफ एवं मित्तल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थी राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन करेंगे एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इससे पूर्व आगरा गेट स्थित मित्तल मॉल में सुबह 8 बज कर 10 मिनट पर मित्तल ग्रुप के डायरेक्टर्स ध्वजारोहण करेंगे। यहां सुरक्षा गार्ड की टुकड़ी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देगी तत्पश्चात महाराणा प्रताप नगर स्थित मित्तल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ध्वजारोहण सुबह 8:35 बजे होगा। कॉलेज के प्राचार्य रविन्द्र शर्मा ने बताया कि इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। सुरक्षा कर्मी तिरंगे को सलामी देंगे।
पूर्व संध्या पर मित्तल मॉल में सीआरपीएफ का बैंड वादन..
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 14 अगस्त, 26 को शाम आठ बजे से अजमेर के मित्तल मॉल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) समूह ग्रुप केंद्र एक की ओर से वंदे मातरम् एवं आजादी का महोत्सव के तहत बैंड वादन प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर हर घर तिरंगा महाअभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। लोगों को अपने स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर लगाने की शपथ दिलाई जाएगी।
हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधरोपण…
मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत पौध रोपण किए गए। हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के जैन ने कनेर का पौधा रोपण किया। इस मौके पर वरिष्ठ जनसम्पर्क प्रबंधक अशोक बैजल, सन्तोष कुमार गुप्ता, युवराज पाराशर,सहायक जनसम्पर्क अधिकारी जयदीप सोनी, मनीष कुमार गुप्ता, सहायक राजेन्द्र सेन ने भी गुडेल, गुलमोहर, कनेर के पौधे लगाए और उन्हें भविष्य में वृक्ष बनने तक देखभाल करते रहने की शपथ ली।