*प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025*

_*कोच- (बास्केटबाल, वॉलीबॉल तथा हैंड बॉल): दस्तावेज सत्यापन एवं खेल अंक निर्धारण हेतु सूची जारी*_
अजमेर, 14 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा  प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अन्तर्गत कोच- (बास्केटबाल, वॉलीबॉल तथा हैंड बॉल) के पद हेतु खेल प्रमाण-पत्रों के आधार पर अंक निर्धारण हेतु लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की सूचियां जारी की गई है। इसमें उक्त विषयों के दोनों प्रश्न-पत्रों की परीक्षा में उपस्थित तथा विज्ञापित पद, सम्बन्धित सेवा नियम एवं विज्ञापन में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा हैंडबॉल के न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त  1-1-1 अभ्यर्थी को सूची में सम्मिलित किया गया है। कोच (टेबल टेनिस) के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणामस्वरूप संबंधित सेवा नियमानुसार विज्ञापित पदों के दृष्टिगत उक्त परीक्षा अंतर्गत न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि
विज्ञापन दिनांक 17 जुलाई 2025 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुसार उक्त पद हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के अतिरिक्त उनके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स के आधार पर अधिकतम 40 अंक में से अवॉर्डेबल मार्क्स प्रदान किये जाने हैं।
आयोग द्वारा जारी यह सूचियां चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन एवं खेल अंक निर्धारण के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
उक्त सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने एवं खेल प्रमाण पत्रों को अपलोड करने का लिंक 19 से 25 अगस्त 2026 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा।
*माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच*_
इन सूचियों में सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना खेल प्रमाण पत्र अपलोड कर विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।
अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों, खेल प्रमाण पत्रों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही संपादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी। विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जायेगा। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जायेंगे। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर दी जाएगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!