अजमेर, 15 अगस्त 2026 / सेंट मेरिज कॉन्वेंट सी से स्कूल अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जेरिन रहीं। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा शानदार परेड एवं मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया और मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। छात्राओं ने आकर्षक पी टी ड्रिल के माध्यम से अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना का प्रदर्शन किया।
समारोह में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में परेड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्राचार्य सिस्टर जेरीन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता छात्राओं की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।