डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
अजमेर। अजमेर नगर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा। कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पूर्व किरण गढ़वाल और उनके पति दिलीप गढ़वाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 2:21 बजे किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
अजमेर के विकास को मिलेगी नई दिशा—डॉ. जयपाल
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि किरण गढ़वाल के नेतृत्व में अजमेर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य ऐसा अजमेर बनाना है, जहां विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। शहर के खेल मैदानों को निजी हाथों से मुक्त कराने, आनासागर के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने, पेयजल समस्या से आमजन को राहत दिलाने तथा सड़क, नाली और नगर निगम से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनने पर जवाबदेह और पारदर्शी नगर निगम प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा। निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के साथ जनता की भागीदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
महिला सुरक्षा और युवाओं के लिए खेल सुविधाएं प्राथमिकता—किरण गढ़वाल
मेयर पद की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। युवाओं के लिए खेल मैदान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अजमेर के चहुंमुखी विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वर्गों को साथ लेकर अजमेर के विकास को गति देने के लिए कार्य किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
नामांकन के दौरान प्रमुख रूप से डॉ. राजकुमार जयपाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, भूपेंद्र राठौर, प्रभारी हेतराम सिंघटिया, सुनील लारा, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, सुमित मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, हेमराज खारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, दिलीप गढ़वाल, कैलाश कोमल, सूर्या चौहान, अपूर्व गुप्ता, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, मुकेश सबलानिया, ऋषभ मेघवंशी, अभिषेक सैमसंग, मुकेश डेनवाल, सुरेंद्र गुर्जर, देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
नामांकन के दौरान नगर निगम कार्यालय के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किरण गढ़वाल के समर्थन में नगर निगम कार्यालय पहुंचे।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी