21 फुट विशाल ध्वज लगाकर की श्री बालाजी मेले की शुरूआत, सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे भक्त

आज दिनांक 24 सितम्बर- तीन दिवसीय बालाजी मेले की शुरूआत के प्रथम दिन आज सांय 6ः00 बजे विधि विधान से वैदिक मंत्र के साथ कथा वाचक पंडित दिनेश गुरुजी व ग्हारह ब्राह्मणों के द्वारा बालाजी महाराज की झंडे की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई एवं 21 फुट के विशाल ध्वज को मंदिर शिखर पर लगाया
पूर्ण भक्ति भाव के साथ सैकड़ो भक्तो की मौजूदगी में चढ़ाकर मेले की शुरुआत की गई। मंडल महंत शशि गिरी महाराज ने बालाजी महाराज के झंडे पर तिलक लगाया गयाा।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि इस मंदिर की विशेषता रही है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी के द्वारा ही हर वर्ष झंडा चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरूआत की जाती है व साल में एक बार ही मंदिर का प्रमुख ध्वज बदला जाता है। इस मौके पर रामगंज थाना अधिकारी हरिपाल जी, रामगंज चौकी इंचार्ज पूसाराम जी, भगवानगंज चौकी इंचार्ज गिरधारी सिंह जी, जेल अधीक्षक पारसमल जांगिड़, बस स्टैण्ड चौकी इंचार्ज मनीराम जी, थानेदार विजय कुमार मीणा, ए.एस.आई विजेन्द्र सिंह, श्री व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल, रामगंज व्यापारी संघ के पदाधिकारी व बालाजी मंदिर के भक्त लोग उपस्थित रहे। बालाजी मंदिर को विशेष फूलों, गुब्बारो से सजाया गया। सांय को आरती व झंडा रोहण का कार्यक्रम बैण्ड बाजो के साथ किया जायेगा।
भवदीय
सागर मीणा
मो. 9602935113

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!