सकल अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा 24 सितंबर, 2026, गुरुवार को सायं 4 बजे अग्रवाल पाठशाला सभागार, पटेल मैदान के सामने, अजमेर में अजमेर अग्रवाल समाज जनगणना – 2026“, अग्रमित्र” जनगणना अभियान की लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम संयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल पाठशाला के अध्यक्ष श्री सीताराम गोयल, गोपाल गोयल रहे, इस अवसर पर अशोक पंसारी ने बताया कि अजमेर अग्रवाल समाज समाज की एकता, संगठन एवं भविष्य की बेहतर योजनाओं के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रत्येक अग्रवाल परिवार की सहभागिता आवश्यक है, सभी अग्रवाल परिवार अपनी जानकारी दर्ज कराकर “अग्रमित्र” अभियान का हिस्सा बनें, इस हेतु एप पर कई सुविधा एक साथ उपलब्ध होगी ।
मुख्य अतिथि समाजसेवी सीताराम गोयल ने इस अवसर पर कहा की आवश्यकता के अनुसार समय समय पर परिवर्तन आवश्यक है, आज तकनीकी युग में सभी कार्य डिजिटल रूप में आयोजित हो रहे हैं, ऐसे में डिजिटल तकनीकी का प्रयोग इस जनगणना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस एक एप में समाज को की विकल्प उपलब्ध होंगे।
सहसंयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि जनगणना अभियान अग्रमित्र प्ले स्टोर पर O2bharat app पर उपलब्ध होगा, जनगणना के साथ ही वैवाहिक, बिजनेस, जोब, कम्युनिटी व इवेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है, संस्था का उद्देश्य एक ही एप रजिस्ट्रेशन पर सभी सुविधाएं समाज को उपलब्ध करवाना है।
इस अग्रमित्र अभियान में अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव सतीश बंसल अग्रवाल समाज अजमेर, अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल अग्रवाल पाठशाला अजमेर, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव अजय अग्रवाल श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर , अध्यक्ष डाक्टर विष्णु चौधरी, सचिव अनिल गोयल बाड़मेरी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन अजमेर, अध्यक्ष अजयपाल चौधरी, सचिव संदीप बंसल अग्रवाल सेवा संस्थान अजमेर के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के कार्यक्रम में समाज के लोकेश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, अगम प्रसाद मित्तल, विनय गुप्ता, रमेश चन्द अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश परनामी, सुनील गोयल, अमित गोयल, राजेंद्र अग्रवाल आदि समाज बन्धुओं ने भाग लिया।
अशोक पंसारी
अनुपम गोयल
9214429399