*सम्राट दाहिरसेन जयन्ति व मेधावी विद्यार्थियों का 29वीं सम्मान समारोह अशोक पैलेस ब्यावर में सम्पन्न हुआ*
कार्यक्रम का शुभारम्भ करण जयसिंघानी द्वारा वन्दे मातरम गीत व मीनाक्षी छत्तानी ग्रुप के द्वारा गणपति वन्दना एवं अतिथियों के दीप प्रज्जवलन तथा अध्यक्ष राजेश गिदवानी के स्वागत सम्बोधन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि ज्योति ककवानी, अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद निदेशालय, अजमेर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को उच्च्च शिक्षा की अनिवार्यता, अनुशासन, अभ्यास, निरन्तरता से हमेशा परिश्रम करते रहने व समाज की एकता बनाये रखते हुए सिन्धीयत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा कहा कि माता, पिता व समाज ही अच्छे संस्कारों से बच्चों को ज्ञानवान, चरित्रवान, गुणशील बना सकते हैं। समारोह की रचना व समिति के कार्यों की प्रशंसा के साथ उन्होनें कहा एकता और विश्वास अगर मजबूत है तो किसी समाज को तोडा जाना सम्भव नहीं है इसलिए प्रेम एकता बनाये रखे।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पंचायत समाचार (पाक्षिक) उदयपुर ने कहा कि एक समावेशी व स्वतंत्र समाज ही देश के निर्माण में योगदान के साथ कमल वरदानी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय सिन्धी समाज (भारत), फिल्म एक्टर, सम्पादक, सिंध देश-धर्म की रक्षा कर सकता है। समान विचारधारा हो तो परिवार व समाज नए आयाम स्थापित कर सकते है। सभी बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा, ए०आई० व तकनीकी क्षेत्र में उच्च योग्यता हासिल करनी चाहिए। उन्होनें समिति के सदस्यों की एकता व सेवा की भूरि-भूरि प्रशसा की। विशिष्ठ अतिथि किशन वाधवानी, निदेशक, श्री झूलेलाल सिन्धी सेन्दल पंचायत उदयपुर ने समाज की एकता बनाये रखते हुए सिन्धीयत को आगे बढ़ाने के साथ समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा राजनैतिक क्षेत्र में भी समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ब्यावर विधायक श्री शंकरसिंह रावत, सभापति पुष्पा बल्दुआ / जयकिशन बल्दुआ व सिन्धी समाज के गौरव युवा उप-सभापति दीक्षान्त हरचंदानी एवं वर्षा तिलोकानी ने नगर परिषद् का चुनाव जितने व उच्च पद हासिल करके समाज का गौरव बढ़ाने पर सम्मान व अभिनन्दन करने के साथ समाज के 08 विशिष्ठ उपलब्धि (CA.CS.CMA,IIT). 03 विशेष उपलब्धि, 07 प्रथम स्थान, 06 द्वितीय स्थान तथा 06 तृतीय स्थान (दसवीं, बारहवीं, स्नातक में मेरिट आधार पर) प्राप्त कुल 30 होनहार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों इत्यादि प्रदान करते हुए बच्चों को पुरूस्कारों से नवाजा। गोल्ड मेडल रमेश आचार्य, प्रकाश वसन्दानी एवं श्रीचन्द फुलवानी-लक्ष्मण फुलवानी-कुणाल फुलवानी द्वारा अपने पूर्वजों की याद में व पुरूस्कार दीपक सावलानी द्वारा उपलब्ध कराये गये। साथ ही श्री भानु बोधिजा को भारतीय संविधान का अरबी सिन्धी भाषा में अनुवाद करने व सुरेश कुमार देवानी को अपने राजकीय सेवा में उल्लेखनीय सेवा देने पर उपखण्ड व जिला स्तर पर एक साथ सम्मानित होने तथा डॉ०यश रतवानी को नीट पीजी रैंक 106 से उत्कृष्ट राष्ट्रीय प्रदर्शन करने पर समाज द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में रोमांचक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम सिन्धु सेवा समिति महिला विंग अध्यक्ष रितु देवानी के निर्देशन में रेशमा पुरसवानी, सोनिया छत्तानी के द्वारा तैयार करवाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में “रात निडम में दिठो सपनो” व “मै ही हूँ शैल पुत्री” माता भजन पर नृत्य एवं अन्य कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। जान्हवी भारवानी द्वारा सम्राट दाहिरसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। महिला विंग सचिव दीक्षा आनन्दानी ने सिन्धु सेवा समिति, महिला विंग, के सम्पूर्ण वर्ष के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। समिति में सात नव सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवायी गई। समिति के कर्मठ कार्यकताओं डॉ० नरेश चेलानी व खुशी फतनानी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रृद्वाजंलि देते हुए उनके द्वारा समाज हित में दिये गये अतुलनीय योगदान को याद किया गया। अतिथियों के साथ आये रिश्तेदारों व मित्रगणों का भी स्वागत किया गया।
संस्था का प्रगति विवरण सचिव श्री नरेन्द्र भोजवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भगवान तिलोकानी द्वारा अन्त में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समाजसेवी एवं अशोक पैलेस के संस्थापक श्री अशोक मदानी, नरेश मदानी, भरत श्यामदासानी-रवि हरचंदानी का समारोह हेतु स्थान उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला विंग अध्यक्ष रितु देवानी तथा संस्था के सदस्य दयाल आसवानी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में संत श्री शंभूलाल सांई, समिति के वरिष्ठ संरक्षक तेजभानदास आसवानी, संरक्षक शंकर जुरानी, पूर्वसंरक्षक श्री बाबूमल गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश देवानी, लक्ष्मणदास हरवानी, चन्द्रप्रकाश पारवानी, डॉ० नरेन्द्र आनन्दानी,, चन्द्र केसवानी, श्रीधर फुलवानी, महेन्द्र लोकवानी, कैलाश सिन्धी, हरगुन लालवानी, जय गुलाबानी, नरेन्द्र गोकलानी, भागचंद जेसवानी, दयाल टिलवानी, पुरूषोत्तम उत्तमचंदानी, अशोक गुरबानी, सुन्दर वासवानी, पंकज आहुजा, अशोक खत्री, सुनिल आसनानी, जेठालाल तिलोकानी, किशन लालवानी, शंकर रामचंदानी, जय सुनिल आसवानी, महेश पारवानी, किशोर सावलानी, विष्णु वाधवानी, रमेश, राजेन्द्र मंघनानी, सुनील आसनानी, कपिल भारती, जैकी, लक्ष्मण, समाज के मुखी सर्वश्री लक्ष्मणदास गुरनानी, हरिकिशन तिलोकानी, मुरली तिलोकानी, रमेश सावलानी, डां.एच.आनन्दानी, नरेन्द्र जेसवानी, बाबूमल वासवानी, प्रेम मंघलानी आदि तथा महिला विंग से पुष्पा गंगवानी, कोमल गुरबानी, भावना-सोनी लालवानी, रेणु जुरानी, चित्रा-कोमल फुलवानी, गुन्जन गिदवानी, मनीषा खत्री, विनिता गुलाबानी, मीना गुरनानी,, दीक्षा-भारती आनन्दानी, पूजा आसवानी, रेशमा भाटिया, जानकी अलरेजा, लीना तिलोकानी, भावना लोकवानी, लाजू-दीपा भोजवानी, दीपा विशनदासानी, कशिश, रेखा चन्दवानी, सपना-दिशा आसनानी, कीर्ति मंघलानी, आदि उपस्थित रहे। अन्त में सोनिया छत्तानी द्वारा राष्ट्रगान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।