महिला व पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता भी हुई संपन्न
अजमेर 9 अक्टुबर / श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत चल रहे कार्यक्रमों के आठवें दिन शुक्रवार को प्रातः प्रभात फेरी निकाली गयी l श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रभात फेरी आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मन्दिर से प्रारम्भ हुई अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, जयंती मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल, अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष व प्रभात फेरी कार्यक्रम संयोजक प्रवीण अग्रवाल, संरक्षक जंवरीलाल बंसल, कमल किशोर गर्ग व सुबोध कुमार गर्ग, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले आदि प्रमुख समाज बंधुओं ने सुसज्जित रथ में विराजित अग्र कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रभात फेरी को प्रारंभ किया जो नया बाजार, घी मंडी, खजाना गली, महेश मेडिकल, घसेटी बाजार, मुंदडी मोहल्ला, मदार गेट, कवंडसपुरा, पड़ाव, लाल कोठी होते हुए सीताराम बाजार केसर गंज में संपन्न हुई l प्रभात फेरी में गिरिराज अग्रवाल, आलोक महेश्वरी तथा उनके साथी अग्रसेन महाराज के अन्य धार्मिक भजन गाते हुए चल रहे थे जिनका समाज बंधुओं ने आनंद उठाया l प्रभात फेरी का घसेठी पहुंचने घसेठी मोहल्ले में वार्ड 16 की पार्षद तरुणा गोयल सुरेश गोयल और तमाम मोहल्ले वासियो ने भव्य स्वागत किया मोहल्ले को फूलो से सजाया गया
प्रभात फेरी का पूरे मार्ग में जगह जगह समाज बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर, पेय पदार्थ व अल्पाहार वितरण कर स्वागत किया तथा अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना कर आरती भी की l प्रभात फेरी में शामिल होने वाले अग्रवाल बंधुओं व मातृशक्ति में मुख्य रूप से अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, लोकेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, विष्णु मंगल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल, अग्रवाल समाज अजमेर के संरक्षक जंवरीलाल बंसल, कमल किशोर गर्ग व सुबोध कुमार गर्ग, अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष बंसल, महासचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, एडवोकेट गणेशीलाल अग्रवाल, सुनील गोयल, महेंद्र गोयल, सुरेश गोयल, पार्षद तरुणा गोयल, रामचरण बंसल, ओमप्रकाश गर्ग, रमेशचंद मित्तल, बिशनलाल गोयल, संदीप बंसल, गोविंद गोयल, गिरिराज अग्रवाल, आयुष कंदोई, विपुल अग्रवाल, कमलेश सिंहल, चंद्रनारायण अग्रवाल, राजेंद्र मंगल, श्रीमती रेणु मित्तल, शिवशंकर अग्रवाल, कमल किशोर गर्ग, राजकुमार गर्ग, सत्यनारायण अग्रवाल, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक अग्रवाल, अशोक गोयल, राजेश गोयल व सुनील गर्ग सहित अनेक समाज बंधु व मातृ शक्ति शामिल थे l
अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही दोपहर में महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें महिलाओं की 3 टीम अग्रवाल प्रिंसेज, अग्रवाल क्वीन व अग्रवाल एंजल्स के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया, इस कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती वर्षा फतहपुरिया, श्रीमती रानु अग्रवाल व श्रीमती खुशी बंसल ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सूरज नारायण कंदोई थे जिनका अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया l महारानी माधवी क्रिकेट प्रतियोगिता की दोनों टीमों के बीच मुख्य अथिति सूरज नारायण कंन्दोई ने टॉस कराया और मैच की शुरुआत करी
गुरुवार को 6 टीमों के मध्य हुई पुरुष वर्ग की महाराजा अग्रसेन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रही अग्रवाल रॉयल व अग्रवाल चेलेंजर के मध्य शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया l सभी विजेताओं व उप विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया l
रक्तदान शिविर व किसमें कितना है दम कार्यक्रम शनिवार को
श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के नवें दिन 10 अक्टुबर शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विशाल रक्त दान शिविर लगाया जायेगा जिसमें सभी समाज के लोग (आमजन) रक्तदान कर सकते हैं इस कार्यक्रम का संयोजन संदीप बंसल, अनिल डाणी, सुनील गोयल व उमेश गर्ग करेंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश गोयल व नीलेश गोयल होंगे l
शनिवार को ही सांय 7:30 बजे से किसमें कितना है दम कार्यक्रम होगा जिसमें समाज की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिलेगा l कर्यक्रम में नच बलिये ताल से धमाल और सुरों की जोड़ी के रूप में समाज के लोगो की प्रस्तुति होंगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश गर्ग, रमेश गर्ग व सुरेश गर्ग होंगे, कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती अंशुल गोयल, श्रीमती दीपिका श्रीया, श्रीमती चंचल गोयल व अमित श्रीया करेंगे l
अशोक पंसारी
मुख्य संयोजक