वोट बचाओ देश बचाओ : महारैली की तैयारियों पर बैठक का आयोजन

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित’वोट बचाओ देश बचाओ महारैली’ की तैयारियों को लेकर आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता की  सदारत में बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में पीसीसी सदस्य रलावता ने बताया कि जनता के वोट पर डाका डालने, मतदाता सूचियों से नाम काटने और लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया पर उठते गंभीर सवालों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर अब आर-पार की लड़ाई होगी। राजस्थान की जनता लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। 1 नवंबर को आयोजित रैली के लिये अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो कांग्रेसजन दिल्ली कूच करेंगे और रामलीला मैदान से सत्ता के अहंकार को लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराएंगे।
बैठक में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिव कुमार बंसल सचिव योगेश जाटोलिया सुरेंद्र गुजर  गीता गुर्जर शक्ति सिंह रलावता व्यापार प्रकोष्ठ के  प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी प्रदेश सचिव रामावतार शर्मा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार गर्ग महासचिव मनीष अग्रवाल पार्षद पुष्पा जैदिया मुकेश जैदिया हमीद चीता रश्मि शर्मा दीनदयाल शर्मा ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा महासचिव गुणवंत रोहिल्ला आजाद लखन अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति सदस्य गजराज कवर लाला बना पंचायत समिति सदस्य नियामत अली चीता शंकर गुर्जर  मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह कंवारी ठाकुर लोकेंद्र सिंह परिहार दौलत खेमानी चंद्र प्रकाश शर्मा अकरम खान पप्पू कुरैशी गंगाराम गुर्जर महेंद्र कटारिया मोइन खान खानपुरा युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शाहबाज खान अहमद हुसैन फुरकान सिद्दीकी ऋषि घारू एस एम अकबर राजा चिश्ती हितेश्वरी टॉक हिमांशु गर्ग कमल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में
कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 महेंद्र सिंह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!