*उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ*

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार, 26 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के मूल्यों को आत्मसात करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव सहित अन्य शाखा अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं कानून के नियमों का पालन करने, अपने कार्यों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने सतर्कता जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अभियान में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक अजमेर मंडल पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश देते हुए अजमेर मंडल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!