*पुष्कर रोड कोटड़ा स्थित निर्माणाधीन दिगंबर जैन मंदिर जी की भव्य वेदी का शिलान्यास संपन्न*

*अजमेर।* श्री दिगंबर जैन समिति, पुष्कर रोड (कोटड़ा) अजमेर के तत्वावधान में 01 नवम्बर 2026, रविवार को निर्माणाधीन जैन मंदिर जी की भव्य वेदी का शिलान्यास कार्यक्रम समाज के सामूहिक सहयोग और अपार हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ।
समिति सदस्य कमल कुमार जैन बाकलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्वान पंडित श्री धन्नकुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच भव्य वेदी की आधारशिला रखी गई।
मुख्य वेदी के पुण्यार्जक परिवार श्रीमती स्नेहलता जैन, अजित-आशा, एडवोकेट दीपक-डॉ. अंजू, सीमा-राजेश, मीनू-लक्ष्मीनारायण जैन परिवार, अजमेर रहे। इस शुभ अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों और पुण्यार्जक परिवारों का समिति द्वारा बहुमान व सम्मान किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पुष्कर रोड पर बन रहा यह मंदिर जी आने वाले समय में स्थापत्य कला और भक्ति का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। समिति ने इस पुनीत कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष निरंजन पांड्या, सचिव अजय दोसी, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन एवं समस्त पदाधिकारी व आजीवन सदस्य सहित सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित थी।
कमल बाकलीवाल

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!