अजमेर मंडल पर ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ (मिशन लाइफ) शुरू

रेलवे बोर्ड और मुख्यालय के निर्देशानुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर 1 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 तक ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ (मिशन लाइफ लाइफ़स्टाइल फॉर एनवायरमेंट) का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना और रेल कर्मचारियों, यात्रियों, सफाई मित्रों को सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कारखानों, डिपो और रेलवे कॉलोनियों में इस सात दिवसीय अभियान के तहत प्रतिदिन अलग-अलग विषयों (थीम) पर जागरूकता और स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिसके अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, ऊर्जा बचाएं, जल बचाएं, सतत खाद्य प्रणाली अपनाएं, सिंगल-यूज प्लास्टिक को ना कहें, ई-कचरा कम करें, कचरा कम करें और वेस्ट-टू-आर्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस पूरे सप्ताह के दौरान स्टेशनों पर संबंधित थीम के पोस्टर प्रदर्शित किए जा रहे हैं और यात्री उद्घोषणा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संक्षिप्त संदेश दिए जा रहे हैं।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!