100 वर्षीय पूर्व रेल कर्मचारी श्री अमर सिंह छतरी को जीवन प्रमाण पत्र दिया गया

रेलवे बोर्ड के नियमानुसार साल के प्रत्येक नवम्बर माह में पेंशनभोगी पूर्व कर्मचारियों को अपना जीवन प्रमाण पत्र देना होता है इस वर्ष इसे डिजिटल माध्यम से शुरू किया जा रहा है । डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 5.0 के तहत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव के निर्देशन में 100 वर्ष या अधिक आयु के पेंशनर के घर जा कर उन्हें सम्मानित किया जाना है तथा उनके घर पर DLC किया जाना है,इसकी अनुपालना में 100 वर्षीय पूर्व रेल कर्मचारी श्री अमर सिंह छतरी, वरिष्ठ फ्यूल निरीक्षक, अजमेर मंडल को श्री गजानंद कुमावत, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं कल्याण निरीक्षक श्री विनीत खन्ना एवम प्रकाश कुमार सहित घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र बनाया गया तथा पौधा एवम शॉल देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!