ब्यावर। संत कंवर राम जयंती के पावन अवसर पर समाजसेवी श्री दीपक रामचंदानी एवं श्री नरेश रामचंदानी द्वारा अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में मुक्तिधाम में पाँच पंखे भेंट किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने रामचंदानी परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित एवं मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
कार्यक्रम में श्री नरेश रामचंदानी, बाबू भाई, श्री प्रेम मंगलानी, श्री सुनील मोतियानी, वासु भाई, भूपेश एवं चंदू मुरजानी सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने इस पुनीत सेवा कार्य के लिए रामचंदानी परिवार का आभार व्यक्त किया तथा उनके इस सेवा भाव की सराहना की।