बी.एल. गोठी स्कूल के शतरंज खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बना जिला चैंपियन

70वीं आरबीएसई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान
ब्यावर। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित बी.एल. गोठी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर के शतरंज खिलाड़ियों ने 70वीं आरबीएसई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए लगातार तीसरी बार जिला टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रणनीतिक कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार परिचय दिया। अंडर-19 बालक वर्ग में दीपक खत्री ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
इस वर्ष विद्यालय के लिए एक और विशेष उपलब्धि रही, जब पहली बार अंडर-14 बालिका वर्ग की दो छात्राओं पारिधि मुंद्रा एवं त्रिशा शर्मा का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इससे विद्यालय की बालिका खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को भी नई पहचान मिली।
प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—
अंडर-14 बालिका वर्ग: परिधि मुंद्रा एवं त्रिशा शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रिशिता मोदी ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालक वर्ग (जिला टीम चैंपियन): गोपाल मुंद्रा का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। टीम में नीलकंठ राठौड़, दर्शिल जांगिड़, दक्ष सिंह चौहान एवं समर्थ शर्मा शामिल रहे।
अंडर-17 बालिका वर्ग: नेहा एवं वंशिका साहू ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
अंडर-17 बालक वर्ग (जिला टीम चैंपियन): चिरायु लाहोटी, आदित्य मोदी, स्वप्निल चरण, लक्ष्य जैन एवं शुभम जैन ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जिला चैंपियन बनाया।
अंडर-19 बालक वर्ग (जिला टीम चैंपियन): दीपक खत्री ने जिला स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन प्राप्त किया। टीम में दक्ष दाधीच, कृतज्ञ इनानी, पुनीत शर्मा एवं आरव जौहरी भी शामिल रहे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी भरतपुर में तथा अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के चयनित खिलाड़ी पाली जिले के फालना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने पहुँचे।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले कोच श्री कमल सैनी के समर्पण एवं मार्गदर्शन की भी विशेष प्रशंसा की।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, कोच श्री कमल सैनी एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
लगातार तीसरी बार जिला चैंपियन बनने की यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!