श्री मानस मंडल का अन्नकूट महोत्सव संपन्न

अशोक तोषनीवाल व महिला समिति ने प्रस्तुत किये मधुर भजन

अजमेर 18 नवंबर / श्री मानस मंडल, पट्टी कटला अजमेर की और से मानस मंडल भवन, पट्टी कटला, नया बाजार में अन्नकूट महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है l मानस मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व सचिव नंद किशोर गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सांय 4:00 बजे से मानस मंडल महिला समिति की और से किरण वर्मा व उनकी साथी महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किये गये तथा सांय 6:00 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक श्री अशोक तोषनीवाल एवं संकीर्तन मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गयी l

अशोक तोषनीवाल द्वारा प्रस्तुत किये गये जहाँ ले चलोगे वहाँ में चलूँगा……, मेरा दिल चुरा लिया है ओ नंद के दुलारे……, राधा नाम बड़ो सुखदाई……., इत्यादि भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु मस्ती में भाव विभोर होकर झूम उठे l श्री तोषनीवाल ने बाँसुरी पर भी भजन प्रस्तुत किये, उनके 4 वर्षीय सुपौत्र कृशिव तोषनीवाल ने तबले पर शानदार प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गये l

शैलेंद्र अग्रवाल व नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती रश्मि शर्मा व हेमलता जाटव का मानस मंडल की और से दुपट्टा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया व श्री अशोक तोषनीवाल व उनके साथियों तथा कार्यक्रम में आये हुए सभी भक्तों का भी दुपटा पहनाकर स्वागत किया गया l

कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात भगवान के अन्नकूट व दही के चांवल का भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया l

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव नंदकिशोर गोयल, कोषाध्यक्ष सूरज गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप बंसल, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश बंसल, पुखराज बंसल, हनुमान श्रीया, बंसीगोपाल अग्रवाल, गिरधारी लाल मंगल, जितेंद्र खंडेलवाल, अनिल बंसल, मोहित बंसल, सुरेश गोयल, प्रवीण अग्रवाल, सूरज नारायण लखोटिया, उमेश गर्ग, आनंद प्रकाश गोयल, अनिल गर्ग बालूगोमा, चांदकरण अग्रवाल, अनुपम गोयल, विनोद अग्रवाल, चंद्र नारायण अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, रामनारायण बंसल, अनिल गर्ग, मोतीलाल अग्रवाल व मनोज गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु व मातृ शक्ति उपस्थित थे l

नंद किशोर गोयल

सचिव

7976909910,9829186061

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!