अब डायमंड दूध आ रहा है बाजार में

अजमेर। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड सरस डेयरी फरवरी माह में डायमंड दूध उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराने जा रहा है। शुक्रवार को सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि अब तक गोल्ड दूध में उपभोक्ताओं को 6 प्रतिशत फैट मिलता था। डायमंड दूध में 7 प्रतिशत फैट मिलेगा। वहीं सरस शुद्ध घी के भाव 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ा कर गत वर्ष के तय मूल्य के बराबर कर दिये गये हंै। यह बढ़ोत्तरी आज से ही कर दी गयी है। गौरतलब है कि अगस्त-सितंबर माह में घी के भावों में 10 रुपए की गिरावट की गयी थी। राजस्थान को-ऑपरेटीव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड द्वारा दूध के भावों में पूरे साल कोई बढ़ोत्तरी नहीं किये जाने के निर्देश हैं। वहीं राज्य सरकार एक अप्रैल से सहकारिता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को एक रुपए प्रति लीटर सब्सिडी देने जा रही है। पूरे साल यदि 6 करोड लीटर दूध का उत्पादन होता है तो सरकार सात करोड़ रुपए सब्सिडी देगी। साथ ही दुग्ध उत्पादाकों को फेमिन के तहत पशु आहार और चारे पर भी अनुदान दिया जायेगा। चौधरी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार डेयरी संचालक मंडल को सेवानिवृत्ति आयु के पुनर्विचार को कहा गया था, जिस पर फैडरेशन ने सेवानिवृत्ति की आयु 58 साल तय की दी है। साथ ही राज्य सरकार के निर्देशों से डेयरी में रिक्त चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया भी फरवरी माह के अंत तक शुरू कर दी जायेगी।
error: Content is protected !!