मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका

अजमेर। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में कलेक्टे्रट के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। चौधरी ने बताया कि शहर में काफी समय से कई अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी हंै। निगम और जिला प्रशासन की उदासीनता से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। कई बार निगम मेयर और सीईओ को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के बाद भी अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ  कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। वार्ड नम्बर 19 में गूर्जरपाड़ा स्थित 3 फीट की गली में एक अवैध बहुमंजिला कॉम्पलैक्स का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्माण कार्य रात और दिन चल रहा है, जिसमें आने-जाने का रास्ता सिर्फ  3 फीट का है। शहर में कई स्थानों पर इस तरह के अवैध निर्माण व अतिक्रमण हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
error: Content is protected !!