नानीबाई का मायरा कार्यक्रम में झाकिंया सजाई गई

रामद्धारा में आयोजित नरसी जी का मायरा में सजी झांकी एवं प्रवचन देते संत

अरांई । कस्बे के रामस्नेही रामद्वारा में नानीबाई का मायरा कार्यक्रम में दूसरे दिन नरसी जी की विशेष झाकिंया सजाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं सहित पुरूषों का जमघट लगा रहा। इस दौरान संत राजाराम रामस्नेही ने श्रृद्वालुओं को बताया कि नरसी जी क ी कथा के माध्यम से भक्तों को माता पिता की सेवा ही सबसे बडा तीर्थ बताया। उन्होनें कहा कि आज का मनुष्य मौह माया के जाल

अरांई रामद्वारा में महिला भक्तों की भीड

में बधा है। इस कारण हर वक्त परेशानिया झेलनी पडती है। तथा जीवन में अपने माता पिता की सेवा करने से भी दूर होता जाता है। सतं श्री श्री १०७ श्री रामप्रकाश जी महाराज ने भक्तों क ों कहा कि भगवान को प्राप्त करना है तो नरसी जी जैसे भक्तों से सीख लेनें की आवश्यकता है। उन्होनें समाज सेवा को ही सबसे बडा धर्म बताया। मानव का जन्म हमेशा दूसरों की सेवा करन के लिए होता है। सभी धर्मों में सेवा का बडा महत्व बताया गया है। मायरे में गाडी में बैठा लरे बाबा जाणों छ नगर अण्जाण, नानी बाई रा मायरा री ठाकुर जी ने लाज जी जैसे भजनों को सुन भक्त नाचने पर मजबूर हो गये। मायरे सुनने के लिए कालानाडा, गुन्दली, छोटालाम्बा, सहित आस पास के गावों के महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में सतं रामनिवास जी, पण्डित रामेश्वर पोतेदार, महावीर सैन,मनमोहन सैन, आदि सहित भक्तगण उपस्थित थे। इसी प्रकार रामद्धारा में श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हुए।

चरागाह भूमि से शराब का ठेका हटाने के आदेश दिये

अरांई । निकटवर्ती ग्राम सिरोंज में संचालित शराब का ठेका चारागाह भूमि में संचालित है। उक्त खुलाशा सिरोंज में प्रशासन गांवों के संग शिविर में हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर शिविर प्रभारी ने आबाकारी विभाग का निर्देश दे कर उक्त ठेके का हटाने के आदेश दिये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोंज प्रशासन गांवों संग शिविर में कुछ लोगों ने वहां संचालित शराब के ठेके को अवैध बताते हुए उसकी जांच की मांग की। शिकायत के बाद शिविर प्रभारी अभिमन्यू कुमार सिंह ने प्रशासन के साथ ठेके का मुआईना किया। जांच के दोरान शराब का ठेका सरकारी चारागाह भूमि पर संचालित होना पाया गया। शिविर प्रभारी प्रशिक्षु आईएएस अभिमन्यू कुमार ने ठेके संचालक से आवश्यक दस्तावेज मांग कर उनकी जांच की। जांच में अनियमिता पाई जाने पर शिविर प्रभारी ने आबाकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी तथ्यात्मक जांच करने एवं उक्त ठेके को हटाने के निर्देश दिये है।

इनका कहना है- चरागाह भूमि से उक्त ठेके को हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। –ओमकारेश्वर शर्मा विकास अधिकारी अरांई

सील में गोली चलाने वाले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

गौवर्धन बागरिया

अरांई । समीपवर्ती ग्राम सील में गत दिनों खेतों की रखवाली करने वाले की लापरवाही से चली गोली से के कारण एक महिला की मोत हो गई थी। महिला के पति ने अरांई थाने में दर्ज कराने के बाद मंगलवार को अरांई पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी आटोली निवासी गोवर्धन पुत्र घीसालाल बागरिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में बुधवार सुबह पेश करेगी। साथ ही पुलिस ने उससे एक अवैध हथियार भी बरामद किया है। पुलिस का कहना उक्त अवैध बन्दूक से ही सील की महिला की मौत हुई थी।

यह था मामला :- अरांई थाना प्रभारी कैलाश चन्द गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को सील निवासी लाली पत्नि श्रवण जाट दोपहर को मालपुरा मार्ग पर स्थित एक हेण्डपम्प पर कपडे धो रही थी। तभी वहां से साईकिल पर अवैध बन्दूक लेकर खेतों की रखवाली करने जा रहे गोवर्धन बागरिया के कंधे से बन्दूक नीचे गिर गई। बन्दक नीचे गिरते ही उसमें भरे गोली के छरे निकल गये और महिला के पेट में जा लगे। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा उसी दिन ईलाज के दोरान उसने अजमेर में दम तोड दिया। अरांई पुलिस ने महिला के पति द्वारा दर्ज मामले पर कार्यवाही करते हुए गोली चलाने वाले वाले गोवर्धन बागरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोवर्धन गत पांच दिनों से फरार चल रहा था। मंगलवार को उसे अरांई पम्प हाऊस के पीछे से गिरफ्तार किया। गोवर्धन पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने सोंदोलिया मार्ग तक उसका पीछा कर धर दबोचा। पुलिस ने गोवर्धन से एक बन्दूक बरामद की है। जिसकी जांच करने पर वह अवैध पाई गई। पुलिस गोर्वधन को बुधवार को सक्षम न्यायालय में पेश करेगी।

– मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!