मौनी अमवस्या पर पुष्कर में हजारों ने डुबकी लगाई

PUSHKAR MONI AMAVASYA 01अजमेर। रविवार को मौनी अमावस्या पर तीर्थराज पुष्कर में हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना की। माघ मास कृष्ण पक्ष की पवित्र मौनी अमावस्या पर सुबह से ही पुष्कर में श्रद्धालुओं के नहाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगाकर और दान-पुण्य कर धर्म लाभ कमाया। साथ ही इलाहाबाद कुंभ मेले से डुबकी लगा कर आये सैकड़ों विदेशी सेलानियों ने पुष्कर के घाटों पर भारतीय धार्मिक संस्कृति का अनुकरण करते हुए रूद्र अभिषेक किया।
error: Content is protected !!