भ्रष्टाचार रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

a1

ब्यावर। आम आदमी पार्टी की जिला संयोजक कीर्ति पाठक रविवार को ब्यावर आई। यहां उन्होंने सिखवाल छात्रावास में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मनजीतसिंह हुड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान सहित भ्रष्टाचार व सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ सदस्य एम.एल. चतुर्वेदी ने जवाजा, मसूदा, बिजयनगर, सरवाड़, केकड़ी, नसीराबाद, पुष्कर क्षेत्र में संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। अजमेर जिला ग्राम कार्यकर्ता संयोजक दिनेश गोयल ने बताया कि केकड़ी संयोजक संपतराज दगदी, जवाजा संयोजक घेवरचंद प्रजापति व ब्यावर संयोजक नीलेश बुरड़ को नियुक्त किया गया है। पार्टी सदस्य गुलाबचंद शर्मा ने नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं भूमि घोटालों की जानकारी दी। बैठक में गहलोत सरकार द्वारा शराब एवं बीयर को खाद्य सामग्री में शामिल करने के जन एवं स्वास्थ्य विरोधी निर्णय की निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान अजमेर के राजेंद्रसिंह हीरा, दिनेश गोयल, सुशील पाल, Žयावर के संतोष दगदी, एस.एन. अग्रवाल, विजय नारायण शर्मा, निहालचंद चौरडिय़ा, संजय बल्दुआ, किशन साहू, भावेश जैन, तेजराज मुणोत, सुरेन्द्र शर्मा, श्यामसुंदर, पंकज उपाध्याय मौजूद रहे।
-अमित सारस्वत

error: Content is protected !!