चेंज रूम में अवैध रह रहे युगल को हटाया

ram prasad ghaat 02अजमेर। आनासागर के रामप्रसाद घाट पर महिला जायरीन की सुविधा के लिए बनाये गये चेंज रूम में अवैध तरीके से रह रहे महिला-पुरुष अब्बास और सकीना को गंज थाना पुलिस ने आज बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब्बास ने बताया कि निगम के ठेकेदार इलियास ने उन्हें यहां रहने की आज्ञा दी थी। मूलत: चित्तोडग़ढ़ का रहने वाला अब्बास साफ -सफाई और गोताखोरी का काम करता है। गंज थानाधिकारी चेतना भाटी ने बताया कि रामप्रसाद घाट पर शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर निगम के ठेकेदार को चेेतावनी दी गई और अवैध रूप से रह रहे अब्बास और बिहार की सकीना से चेंग रूम खाली करा लिया गया।
error: Content is protected !!