दिपक्षीय मारपीट में युवकों को आई गंभीर चोटें

shree nagar road jhagda 01अजमेर। श्रीनगर रोड़ स्थित हिन्दुस्तान इंडिस्ट्रीयल सिक्योरिटी सर्विस पर मंगलवार सुबह सिक्योरिटी सर्विस कर्मचारी व मकान मालिक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों के गंभीर चोटें आयी हैं। अलवर गेट थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच कर झगड़ा शांत कराया और घायलों का मेडिकल मुआयना कराकर दोनो पक्षों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज कर लिये। सिक्योरिटी सर्विस के संचालक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हीरा सिंह व वकील ललित सिंह चौहान ने अपने पड़ौस में रहने वाले निरंजन धोबी पर गाली गलोच कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही दूसरी तरफ मकान मालिक निरंजन धोबी ने पुलिस को बताया कि बेटी स्कूल जाने के लिए जब दरवाजे पर खड़ी थी तभी सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारी ने बेटी को ऑफिस में बुलाया मगर वो नही गई। यह बात उसने अपनी मां सरोज को और पिता निरंजन को बताई तो निरंजन ने सिक्योरिटी सर्विस संचालक से बात करनी चाही। लेकिन वो झगड़े पर उतारू हो गया। झगड़े में निरंजन के गंभीर चोटें आई हैं। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!