अजमेर। पिछले लम्बे समय से फरार चल रहे कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुनीर तम्बोली और उस के पुत्र राजेन्द्र तम्बोली को गुरूवार को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुनीर और उस के पुत्र पर पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप है। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी कर दिये।
कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद मुनीर तम्बोली और उस के पुत्र सहित 11 अन्य पर वर्ष 2009 में पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले अजमेर आईजी द्वारा एफआर भी लगा दी गई थी लेकिन बाद में अदालत ने इस मामले को री ओपन करने के निर्देश दिए थे। पुलिस आरोपी मुनीर और राजेन्द्र की तभी से तलाश कर रही थी गुरूवार को गंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखने के निर्देश जारी किये हैं। दोनों आरोपी अब आगामी 13 मार्च तक सेंट्रल जेल में रहेगें।