जय अम्बे सेवा समिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया

JAI AMBE SEVA SAMITI 02अजमेर। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था जय अम्बे सेवा समिति का 21वां वार्षिकोत्सव मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग की प्रमुख शासन सचिव अदिति मेहता के आत्थ्यि में शुक्रवार शाम को मनाया गया। हरीभाऊ उपाध्याय विस्तार स्थित समिति की ओर से संचालित वृद्धाश्रम का अदिति मेहता ने अवलोकन कर वृद्धजनों से उनके हाल चाल पूछे। मेहता ने समिति कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निःशक्त और वृद्धजन की सेवा और मदद से बड़ा पुण्य और कोई नही। इस अवसर पर समिति के संरक्षक कालीचरण खण्डेलवाल, सचिव के के खन्ना ने मेहता को समिति द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की ओर जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। वृद्वाश्रम में युआईटी चैयरमेन नरेन शाहनी भगत, पूर्व विधायक ड़ॉ श्रीगोपाल बाहेती, राजगढ़ भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने समिति पदाधिकारीयों के साथ अदिति मेहता को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर आश्रम में मां अम्बे का जागरण रखा गया जिसमें भजन गायकों ने मां की भेंटे सुनाकर आश्रम में रह रहे वृद्धजनों सहित समारोह में शामिल लोगों को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व जय अम्बे सेवा समिति की ओर से जेएलएन अस्पताल में मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए बैंच भेंट की गई।

error: Content is protected !!