अजमेर। नवदुर्गा मण्डल के अध्यक्ष गोविन्द जादम की अध्यक्षता में लिये गये निर्णय के बाद सोमवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 10 मार्च को पूरे देशभर में मनाये जाने वाले महाशिवरात्री पर्व पर सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रखने की मांग की है। जादम ने बताया कि शहर के लगभग 45 धार्मिक और सामाजिक संगठनों की इस धार्मिक महापर्व पर मांस बिक्री की पांबदी पर सहमति मिली हुई है जिनके द्वारा नवदुर्गा मण्डल को समर्थन दिया गया। लिहाजा करोडों लोगांे की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री प्रदेश में इस महापर्व पर मांस बिक्री और कत्लखाने बंद रखने का फरमान जारी करे।